Sun. Oct 18th, 2026

अपर जिलाधिकारी “न्यायिक” ने रेलवे एवं शामली एक्सप्रेस-वे भूमि अधिग्रहण की समीक्षा की! कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

अपर जिलाधिकारी “न्यायिक” ने रेलवे एवं शामली एक्सप्रेस-वे भूमि अधिग्रहण की समीक्षा की! कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। तहसील समाधान दिवस डुमरियागंज की अध्यक्षता करने पहुंचे अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) डॉ. ज्ञान प्रकाश ने समाधान दिवस की समाप्ति के पश्चात रेलवे एवं शामली एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधि ग्रहण के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने तहसील क्षेत्र के अधि ग्रहण से संबंधित ग्रामों के लेखपालों एवं राजस्व निरीक्षकों के साथ बैठक कर अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली। बैठक में ककरापोखर, जमौतिया, सोनारेडीह, औराताल, टिकरिया, सादुल्लाहपुर, मिश्रौलिया, अगया, एकघरवा सहित अन्य संबंधित ग्रामों में भूमि अधिग्रहण से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने अधि ग्रहण प्रक्रिया के अंतर्गत तहसील स्तर पर लंबित कार्यों, विशेषकर अंश निः रिण आदि की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित लेखपालों एवं राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित तहसील स्तर के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि अधिग्रहण की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने संबंधित राजस्व कर्मियों को कार्यों में तेजी लाने तथा आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित ग्रामों के लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *