Sat. Oct 31st, 2026

विधायक विनय वर्मा ने धर्मपत्नी संग रसोईयों को साड़ी एवं मिष्ठान देकर किया सम्मानित

विधायक विनय वर्मा ने धर्मपत्नी संग रसोईयों को साड़ी एवं मिष्ठान देकर किया सम्मानित

रसोइयों द्वारा बच्चों की सेवा भावना की जितनी सराहना की जाये वह कम है-विनय वर्मा

बढ़नी सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ अन्तर्गत जनता लघु माध्यमिक विद्यालय परसा स्टेशन के परिसर में शुक्रवार को दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर रसोइया सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा और उनकी पत्नी बबिता वर्मा ने विकास खण्ड बढ़नी सहित आंशिक रुप से इटवा की कुल 700 रसोइयों में साड़ी एवं मिष्ठान भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक विनय वर्मा ने कहा कि मध्यान्ह भोजन योजना (पीएम पोषण योजना) के सफल संचालन में रसोइयों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। वे विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए भोजन तैयार करने के साथ ही उनके पोषण और देखभाल में भी अहम योगदान देती हैं। रसोइये पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। उनके परिश्रम, समर्पण और सेवा भावना की जितनी सराहना की जाये वह कम है। विधायक ने कहा कि रसोइये विद्यालयों में बच्चों को नियमित भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके ही श्रम और सेवा से हजारों बच्चों को प्रतिदिन भोजन मिल रहा है। उन्होंने रसोइयों के योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। साथ ही प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में विकास कार्यों को गति मिली है और विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से काम हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन रामदास मौर्य ने किया। विधायक धर्मपत्नी बबिता वर्मा, बढ़नी के खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार, अनुपम शुक्ला, रत्नेश सोनी, हरिराम निषाद, दीनानाथ, कृष्णपाल चौधरी,धर्मपत्नी बबिता वर्मा, सन्तोष विष्णु सिंह, विजय गुप्ता सहित बढ़नी क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *