Sun. Nov 1st, 2026

सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देशन मे चलाया गया विशेष छापामार अभियान

सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देशन मे चलाया गया विशेष छापामार अभियान

सिद्धार्थनगर। आयुक्त,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० एवं जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देशन मे विशेष छापामार अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की सचल दल द्वारा जिला न्यायालय, नौगढ़ स्थित विनायक रेस्टोरेंट से 01 दूध का नमूना, बर्डपुर, नौगढ़ स्थित अमन स्वीट्स से 01 छेना मिठाई व 01 पेड़ा का नमूना तथा बांसी स्थित राजस्थान स्वीट्स के मिठाई विनिर्माण इकाई से 01 छेना मिठाई, 01 कलाकंद व 01 बेसन का नमूना संग्रहित किया गया तथा 23.4 किलोग्राम बेसन को मानक के अनुरुप नहीं पाये जाने पर सीज़ किया गया। इस प्रकार कुल 06 नमूने संग्रहित कर जाँच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी तथा खाद्य कारोबारकर्ताओं को मिठाई निर्माण में खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। सचल दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी व रंजन कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *