Sat. Nov 7th, 2026

विद्यालयों की सुरक्षा को लेकर डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में की समीक्षा बैठक

विद्यालयों की सुरक्षा को लेकर डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में की समीक्षा बैठक

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विद्यालयों की सुरक्षा एवं सेफ्टी ऑडिट को लेकर बैठक हुई। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित परिषदीय, राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों का सेफ्टी ऑडिट कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 417 विद्यालयों को चिह्नित किया गया है, जिनका ऑडिट तीन सदस्यीय टीम द्वारा किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑडिट का कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कमल किशोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *