Sat. Nov 7th, 2026

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर मनाएं इको फ्रेंडली दीपावली – वीना तिवारी

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर मनाएं इको फ्रेंडली दीपावली – वीना तिवारी

तेज आवाज के पटाखों और डीजे से करें परहेज, मिलावटी मिठाइयों से भी रहें सावधान

सिद्धार्थनगर। प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी वीना तिवारी ने जनपदवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश, स्वच्छता, खुशहाली और समृद्धि का पर्व है। ऐसे पावन अवसर पर हम सभी को पर्यावरण हित में इको फ्रेंडली दीपावली मनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि त्योहार की खुशियों के बीच पर्यावरण और आमजन के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी हमारी ही जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि तेज आवाज वाले पटाखों, ध्वनि विस्तारक यंत्रों और डीजे के अनावश्यक प्रयोग से बचना चाहिए। इसके साथ ही मिलावटी खाद्य पदार्थों एवं मिठाइयों के सेवन को लेकर भी सतर्क रहना जरूरी है। वीना तिवारी ने कहा कि दीपावली का वास्तविक संदेश प्रेम, सौहार्द, स्वच्छता और खुशियां बांटना है। इसलिए सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं और सुविधाओं का सम्मान करते हुए त्योहार की मर्यादा बनाए रखें तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *