Sat. Nov 14th, 2026

छठ पर्व घाट का चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने किया निरीक्षण: तैयारियां जोरों पर

छठ पर्व घाट का चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने किया निरीक्षण: तैयारियां जोरों पर

सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी में छठ के पावन पर्व को लेकर छठ घाट की साफ-सफाई, सड़क निर्माण कार्य एवं बैठने के लिए बैठक हॉल की तैयारी का कार्य जोरों से चल रहा है। इसी के मद्देनजर बुधवार को बढ़नी नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने छठ घाट पर हो रही तैयारियों का जायजा लिया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने कहा कि हमारे नगर में छठ मैया की पूजा बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। हमारी प्राथमिकता है कि छठ मैया के पूजन में हमारे नगरवासियों को किसी भी तरह की कोई असुविधा न हो, जिसके लिए हम और हमारी टीम पूरी तन्मयता से लगी हुई है। उन्होंने नगरवासियों को विश्वास दिलाया कि इस बार नगर का छठ घाट बहुत ही खूबसूरत, अलौकिक एवं दिव्य दिखाई देगा। हम और हमारी टीम इसमें कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *