Sun. Nov 15th, 2026

एसएसबी ने 02 बोरी यूरिया खाद, 2374 नग जुराब, व 01बाइक के साथ व्यक्ति को पकड़कर शुल्क विभाग बढ़नी को सुपुर्द किया

एसएसबी ने 02 बोरी यूरिया खाद, 2374 नग जुराब, व 01बाइक के साथ व्यक्ति को पकड़कर शुल्क विभाग बढ़नी को सुपुर्द किया

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर । 43वीं वाहिनी एसएसबी की सीमा चौकी लोहटी के स्पेशल गश्ती पार्टी द्वारा शुक्रवार को 02 बोरी यूरिया खाद, 2374 नग जुराब (मौजे) एवं 01 बाइक के साथ 01 व्यक्ति को पकड़कर कस्टम बढ़नी के सुपुर्द कर दिया। बता दें कि एसएसबी की सीमा चौकी लोहटी के स्पेशल गश्ती पार्टी सीमा स्तम्भ संख्या 562 के पास ड्यूटी पर तैनात थी। वहीं पार्टी द्वारा देखा गया की एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर कुछ सामान लादकर भारत से नेपाल की तरफ जाने का प्रयास कर रहा है, जिसे स्पेशल गश्ती पार्टी के द्वारा रोका गया और पास जाकर देखा गया तो बाइक पर 02 बोरी यूरिया खाद और 2374 नग जुराब (मौजे) लदा हुआ मिला।

एसएसबी द्वारा पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम राजकुमार, पुत्र बहोरी, ग्राम-चन्दई, पोस्ट-बोहली, थाना-शोहरतगढ़, जिला-सिद्धार्थनगर बताया। वहीं व्यक्ति से बरामद सामान के बारें में पूछताछ किया गया तो उसके द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने के कारण 02 बोरी यूरिया खाद, 2374 नग जुराब (मौजे) और 01 बाइक के साथ व्यक्ति को अग्रिम कार्यवाही हेतु सीमा शुल्क विभाग बढ़नी को सुपुर्द किया गया। इंडो नेपाल सीमा पर 43वीं वाहिनी एसएसबी निरन्तर प्रयासरत है, जिसके फलस्वरूप एसएसबी द्वारा लगातार भारत-नेपाल सीमा पर अवैध रूप से हो रही तस्करी के सामान, मानव तस्करी, नशीली दवा, अवैध मुद्रा व वन्य जीव और अन्य उत्पाद को जब्त किया जा रहा है तथा उसमे सम्बन्धित व्यक्तियों पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *