सिद्धार्थनगर 16 नवम्बर 2026
सिद्धार्थनगर के नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सागरवाल ने संभाली कमान,कलेक्ट्रेट परिसर का किया निरीक्षण
सिद्धार्थनगर: नवागत जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल का मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, अपर जिलााधिकारी (वि0/रा0) सन्दीप कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) डा0 ज्ञान प्रकाश, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेन्द्र कुमार मौर्य द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कोषागार कार्यालय के डबल लाक का 46वें जिलाधिकारी के रूप में चार्ज लिया गया। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल मूलतः राजस्थान के निवासी तथा 2017 बैच के आई0ए0एस0 हैं। उपजिलाधिकारी के रूप में बलरामपुर तथा वाराणसी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में शामली तथा गोरखपुर, मुख्य विकास अधिकारी के रूप में महराजगंज, नगर आयुक्त गोरखपुर तथा जनपद महराजगंज में जिलाधिकारी के रूप में सेवा दे चुके हैं। इसके पश्चात जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों/कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने पटल सहायक/कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। आज स्वगणना का द्वितीय चरण का कार्य प्रारम्भ हो रहा है। भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वगणना का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया जायेगा। 17 नवम्बर 2026 से मतदता पुनरीक्षण का कार्य प्रारम्भ होगा इसमें अधिक से अधिक पात्र लोगो का नाम मतदाता सूची में जोड़ना प्राथमिकता होगा। जनपद में विकास की योजनाओं, शासन की प्राथमिकता की योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुॅचाना प्राथमिकता है। इस अवसर पर समस्त उपजिलाधिकारी, जनपद स्तरीय अधिकारी, व कर्मचारीगण उपस्थित थे।


