Tue. Nov 17th, 2026

सिद्धार्थनगर:चार बीडीओ का हुआ तबादला, चार नए बीडीओ पदभार करेंगे ग्रहण

सिद्धार्थनगर:चार बीडीओ का हुआ तबादला, चार नए बीडीओ पदभार करेंगे ग्रहण

बांसी (सिद्धार्थनगर)। चुनाव आयोग के निर्देश पर सिद्धार्थनगर जिले में तैनात चार खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) का स्थानांतरण दूसरे जिलों में कर दिया गया है। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार कृतिका अवस्थी को कन्नौज, ओम प्रकाश गुप्ता को बलिया, विजय सिंह को सोनभद्र तथा अनिश मणि पांडेय को लखीमपुर खीरी भेजा गया है। वहीं, जिले में चार नए बीडीओ की तैनाती की गई है। गोरखपुर से रमेश शुक्ला, दिवाकर सिंह और सुप्रिया को सिद्धार्थनगर भेजा गया है, जबकि बस्ती से संदीप कुमार सिंह की तैनाती की गई है। इस स्थानांतरण के तहत जिले से चार अधिकारियों को कार्यमुक्त कर दूसरे जिलों में भेजा जाएगा, जबकि चार नए अधिकारी सिद्धार्थनगर में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *