जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने आनलाइन भरा अपना स्वगणना फार्म
सिद्धार्थनगर। भारत की जनगणना-2027 के अन्तर्गत आज जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा कलेक्ट्रेट कक्ष में अपनी स्वगणना ऑनलाइन भरा गया। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा आज अपना स्वगणना फार्म भरा गया। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि दिनांक 16 नवम्बर 2026 से 30 नवम्बर 2026 तक स्वगणना का कार्यक्रम चलेगा। सभी लोग अपना स्वगणना भर ले। इसके पश्चात दिनांक 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर व्यक्ति की गणना करेंगे। सभी लोग जनगणना के कार्य को सफल बनाने में सहयोग करें।

