Wed. Nov 18th, 2026

गोपाष्टमी पर गौ रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष ने किया गौ पूजन कर,गायों को माला पहनाकर खिलाया गुड़ और केला

गोपाष्टमी पर गौ रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष ने किया गौ पूजन कर,गायों को माला पहनाकर खिलाया गुड़ और केला

गौ माता की सेवा और संरक्षण का लिया संकल्प, गौशाला पहुंचकर विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

डेरापुर (कानपुर देहात)। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर बुधवार को गौ सेवा और संरक्षण को लेकर क्षेत्र में धार्मिक आस्था एवं उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर गौ रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश मिश्रा मलासा ब्लॉक के थनवापुर गांव स्थित निजी गौशाला पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान के साथ गौ माता का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया,गौशाला पहुंचने पर उन्होंने गायों को माला पहनाई और तिलक लगाकर पूजा की। इसके बाद गायों को गुड़ और केला खिलाया। उन्होंने गौ माता के समक्ष नमन कर समाज में गौ सेवा, संरक्षण और संवर्धन की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। इस दौरान गौशाला में मौजूद गायों की सेवा करते हुए उन्होंने गोपाष्टमी पर्व के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर भी चर्चा की।

दिनेश मिश्रा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज की नैतिक जिम्मेदारी भी है। गायों की सेवा, सुरक्षा और उनके संरक्षण के लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौशालाओं के संचालन और निराश्रित गोवंश की देखभाल में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है। गोपाष्टमी जैसे पर्व हमें गौ माता के प्रति अपने कर्तव्यों और सेवा भाव की याद दिलाते हैं।

दिनेश मिश्रा ने लोगों से अपील की कि वे गौ माता की सेवा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और जरूरतमंद गोवंश की देखभाल में सहयोग करें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी गौ पूजन में सहभागिता कर गौ सेवा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस मौके पर लल्लन पांडेय, ऋषि तिवारी, पप्पू पांडेय, गौ सेवक अखिलेश मिश्रा, वासुदेव पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे। गोपाष्टमी के पावन अवसर पर थनवापुर की निजी गौशाला में गायों का पूजन करते गौ रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश मिश्रा एवं अन्य गौ सेवक।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *