सिद्धार्थनगर 21 नवम्बर 2026
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय गनवरिया का निरीक्षण किया
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि फार्म-06 भरकर अधिक से अधिक लोगो का मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराये
इटवा, सिद्धार्थनगर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत आज तहसील इटवा के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय गनवरिया पूरब विकास खण्ड इटवा तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय, पुरैना, विकास खण्ड इटवा का जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन के साथ निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बूथ संख्या-162 प्रा0वि0, गनवरिया पूरब पर तैनात बीलएओ से फार्म-06 के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी,जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि फार्म-06 को प्रतिदिन डिजिटलाइज करने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगो का फार्म-06 भरकर मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराये। इसके साथ बूथ पर आने के लिए सड़क ठीक कराने का निर्देश दिया। बूथ संख्या-166 उच्च प्राथमिक विद्यालय, पुरैना को भी देखा गया। जिलाधिकारी ने बूथों पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का बैनर लगवाने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी इटवा सन्दीप कुमार त्रिपाठी एवं अन्य संबधित उपस्थित थे।

