Wed. Nov 25th, 2026

विकास कार्यों का श्रेय लेने की होड़ में बढ़नी सीएचसी उद्घाटन कार्यक्रम में बढ़ा विवाद

विकास कार्यों का श्रेय लेने की होड़ में बढ़नी सीएचसी उद्घाटन कार्यक्रम में बढ़ा विवाद

शोहरतगढ़ में सांसद जगदंबिका पाल और विधायक विनय वर्मा के बीच सियासी खींचतान की चर्चा तेज

बढ़नी,सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की दावेदारी की चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। बढ़नी में हुई मारपीट इसी सियासी खींचतान का नतीजा बताई जा रही है। मौजूदा विधायक विनय वर्मा के समर्थकों को आशंका है कि सांसद परदे के पीछे अपने परिजन के लिए पैरवी कर रहे हैं। वहीं, सांसद के समर्थक उनकी अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं। वहीं विनय वर्मा सहयोगी अपना दल (एस) के शोहरतगढ़ क्षेत्र से विधायक हैं। राजनीतिक गलियारों में आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर दोनों खेमों की महत्वाकांक्षाओं की चर्चा है।

सूत्रों के हवाले से माना जा रहा है कि सांसद जगदंबिकापाल अपने परिजन के लिए टिकट की दावेदारी कर सकते हैं,ऐसे में क्षेत्र में राजनीतिक सक्रियता, जनसंपर्क और विकास कार्यों का श्रेय लेने की कोशिशों को भी सियासी नजरिये से देखा जा रहा है। अब 19.66 करोड़ रुपये की लागत से बढ़नी में प्रस्तावित सीएचसी भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में शनिवार को समर्थकों के बीच हुई मारपीट ने इस चर्चा को और हवा दे दी है।

बढ़नी में सीएचसी भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक विनय वर्मा की ओर से होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए थे। बताया जा रहा है कि इनमें सांसद का नाम नहीं होने पर दूसरे पक्ष की ओर से आपत्ति जताई गई। सांसद के कार्यक्रम समर्थकों के बीच हुई थी मारपीट।

विधायक का पार्टी से नाता नहीं:अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी ने कहा कि बढ़नी में हुए विवाद से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। विनय वर्मा पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। वर्तमान में वह केवल तकनीकी रूप से पार्टी से जुड़े हैं, पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होते हैं। उनका पार्टी से कोई नाता नहीं है। गौरतलब है कि पूर्व में भी विधायक विनय वर्मा कई अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाने को लेकर चर्चा में रहे थे। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन से उनकी कहासुनी का वायरल हुआ वीडियो काफी चर्चा में रहा था।वहीं विधायक विनय वर्मा, मारपीट की घटना के समय मैं मौके पर नहीं था। इस तरह की घटना निंदनीय है। पीड़ित पक्ष की मांग पर जांच कराकर कार्रवाई की जानी चाहिए।

सांसद जगदंबिकापाल के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के दौरान विधायक के समर्थक भाजपा नेता प्रदीप कुमार ने विधायक के पक्ष में नारेबाजी की। इसके बाद विवाद बढ़ा और दोनों पक्ष के समर्थकों के बीच में मारपीट हो गई। कुछ लोग मंच पर चढ़ गए और प्रदीप कमलापुरी के साथ मारपीट की।

विकास कार्यों के बहाने सियासी जमीन मजबूत करने की कोशिश: किसी परियोजना के शिलान्यास या उद्घाटन में किस नेता की कितनी भूमिका रही, मंच पर किसे प्रमुखता मिली और प्रचार सामग्री में किसका नाम रहा, चुनाव से पहले ये बातें अब राजनीतिक प्रतिष्ठा से जोड़कर देखी जा रही हैं। बढ़नी के मामले में भी यही सवाल विवाद की पृष्ठभूमि में सामने आए हैं। सेवानिवृत्त शिक्षक रमाकांत शर्मा ने कहा कि इस घटना से साफ है कि क्षेत्र की राजनीति में पद और राजनीतिक हिस्सेदारी हासिल करने के लिए लोग दूसरे पक्ष पर हमलावर हुए और मारपीट की।

तुलसियापुर/डेबरुआ। बढ़नी सीएचसी भवन के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान शनिवार को हुई मारपीट के मामले में पीड़ित प्रदीप कुमार कमलापुरी ने रविवार को ढेबरुआ थाने में छह नामजद और आधा दर्जन अज्ञात लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की कोशिश और जान-माल की धमकी देने का आरोप लगाया है। गौरतलब हो कि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के गोरखपुर क्षेत्रीय सह-संयोजक प्रदीप कुमार कमलापुरी ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि घटना सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग और पुलिसकर्मी मौजूद थे।पीड़ित ने घटना की पुष्टि के लिए कार्यक्रम स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों, वीडियो रिकॉर्डिंग और समाचार चैनलों पर प्रसारित फुटेज की जांच कराने की मांग की है।

राजनीति में अराजकता को बढ़ावा देने की कोशिश:शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में टिकट की दावेदारी को लेकर चल रही खींचतान के बीच जो हो रहे हैं यह स्थिति लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है।यह घटना सीएचसी भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में मारपीट हुई थी। इससे समाज में गलत संदेश गया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में अराजकता का दौर बहुत पहले समाप्त हो चुका था लेकिन अब उसे फिर से बढ़ावा देने की कोशिश हो रही है।सांसद या विधायक, किसी भी पक्ष की ओर से अराजकता करने वालों को श्रेय देना गलत है।

आपको बता दें कि यह मामला शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बढ़नी में शनिवार को 19.66 करोड़ रुपये की लागत से सीएचसी भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में नारेबाजी के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते सांसद जगदंबिका पाल और विधायक विनय वर्मा के समर्थकों के बीच मारपीट शुरू हो गई। कुछ लोग मंच पर चढ़ गए और विधायक समर्थक भाजपा नेता प्रदीप कुमार के साथ मारपीट की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांसद जगदंबिका पाल के कार्यक्रम में आगमन के दौरान विधायक विनय वर्मा के समर्थक प्रदीप कुमार ने उनके पक्ष में नारेबाजी की, जिसके बाद यह घटना हुई।वहीं थानाध्यक्ष ढेबरुआ चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है।आवश्यक जांचकर कार्यवाही की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *