Mon. Nov 30th, 2026

थाना उसका बाजार पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान मिले लावारिस बैग को उसके वास्तविक स्वामी को सकुशल किया सुपुर्द

दिनांक 29 नवंबर 2026 जनपद सिद्धार्थनगर

थाना उसका बाजार पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान मिले लावारिस बैग को उसके वास्तविक स्वामी को सकुशल किया गया सुपुर्द

सिद्धार्थनगर। डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह थाना उसका बाजार के नेतृत्व में थाना उसका बाजार पुलिस द्वारा जनसेवा एवं सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए ईमानदारी एवं तत्परता का सराहनीय कार्य किया गया,दिनांक 28.11.2026 की रात्रि में नियमित गश्त के दौरान थाना उसका बाजार में नियुक्त हे0का0 शैलेन्द्र गिरि एवं का0 विशाल राय को क्षेत्र में एक लावारिस बैग मिला। पुलिस टीम द्वारा तत्काल बैग को सुरक्षित कब्जे में लेकर उसके वास्तविक स्वामी की पहचान हेतु गहन खोजबीन एवं आवश्यक प्रयास किए गए।जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त बैग सुरेन्द्र सिंह पुत्र श्रीजयंत्री सिंह , निवासी उसका राजा, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर का है। जानकारी करने पर पता चला कि उनकी पत्नी मायके से वापस आते समय भूलवश उक्त बैग उसका राजा पुलिस बूथ पर छोड़कर चली गई थीं।तत्पश्चात थाना उसका बाजार पुलिस द्वारा बैग के स्वामी से संपर्क स्थापित कर आज दिनांक 29.11.2026 को आवश्यक सत्यापन उपरांत उक्त बैग सकुशल उनको सुपुर्द कर दिया गया । अपना सामान सुरक्षित प्राप्त होने पर सुरेन्द्र सिंह एवं उनके परिजनों ने थाना उसका बाजार पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की ईमानदारी, सतर्कता एवं जनसेवा की भावना की भूरि-भूरि प्रशंसा की।थाना उसका बाजार पुलिस आमजन की सुरक्षा, सहायता एवं विश्वास बनाए रखने हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *