दिनांक 29 नवंबर 2026 जनपद सिद्धार्थनगर
थाना लोटन पुलिस ने 03 नफर वारंटीगण को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
सिद्धार्थनगर। डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व विश्वजीत सौरयान, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में एवं प्रदीप कुमार सिंह थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में थाना लोटन पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से निर्गत वारंट क्रिमिनल केस संख्या 901530/2014,धारा 323,504,506 भादवि से सम्बन्धित 03 नफर वारंटीगण 01.वीरेन्द्र पुत्र स्व0 रामसमुझ ग्राम करमहा थाना कोतवाली लोटन जनपद सिद्धार्थनगर,
02.राजाराम पुत्र स्व0 लालमन ग्राम करमहा थाना कोतवाली लोटन जनपद सिद्धार्थनगर,03.बाढ़ू पुत्र स्व0 लालमन ग्राम करमहा थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय रवाना किया,अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 चंद्रप्रताप सिंह,हे0का0 संजय गुप्ता, हे0का0 मो0 खुर्शीद शामिल रहे।

