Mon. Nov 30th, 2026

विशेष पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत डीएम ने तहसील बांसी के बड़हर घाट और उड़वलिया के बूथ का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर 29 नवम्बर 2026

विशेष पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत डीएम ने तहसील बांसी के बड़हर घाट और उड़वलिया के बूथ का किया निरीक्षण

विशेष पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत विशेष अभियान दिवस के दिन आज जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा तहसील बांसी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय, बड़हर घाट के बूथ संख्या-56, 57, 58 तथा प्राथमिक विद्यालय, उड़वलिया के बूथ संख्या-76 का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बीएलओ, सुपरवाइजर से फार्म-06 के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी।जिलाधिकारी ने संबधित को निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में पंचायत, सचिव, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका ग्राम प्रधान कोटेदार सभी का सहयोग लेकर विशेष अभियान दिवस के दिन अधिक से अधिक मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल करने हेतु फार्म-06 भरवाये। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होना चाहिए। जिलाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि आप लोग एवं आपके आसपास जिन लोगो का नाम मतदाता सूची में दर्ज नही उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराये। एक भी मतदाता छूटना नही चाहिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *