Mon. Nov 30th, 2026

थाना उसका बाजार पुलिस ने हत्या में वांछित 02 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार न्यायालय भेजा

दिनांक 29 नवंबर 2026 जनपद सिद्धार्थनगर

थाना उसका बाजार पुलिस ने हत्या में वांछित 02 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार न्यायालय भेजा

सिद्धार्थनगर। डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व विश्वजीत सौरयान, क्षेत्राधिकारी सदर/ सहायक पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पंजीकृत मु0अ0सं0-162/2026 धारा 103(1),115(2) बीएनएस से सम्बन्धित 02 नफर वांछित अभियुक्तगण (1)आनन्द उर्फ पप्पू पुत्र रामलाल उर्फ रम्मल (2) महेश पुत्र रामलाल उर्फ रम्मल निवासीगण पकड़ी तिलकनगर थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर को आज दिनांक 29.11.2026 को जगमोहनी तिराहा थाना उसका बाजार से गिरफ्तार कर,आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा।

घटना का संक्षिप्त विवरण-दिनांक 27.11.2026 को सायंकाल 16:30 बजे थाना उसका बाजार के दुमदुमवा गांव में धान का खेत कंबाइन मशीन से पहले काटने में पैसे लेन देन को लेकर कंबाइन मशीन चालक तथा प्रतिपक्षी (अभियुक्त पक्ष) से विवाद होने लगा। जिसमें बचाव हेतु दयाराम लोधी पुत्र बर्मा लोधी उम्र लगभग 65 वर्ष निवासी दुमदुमवा थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर आ गए जिनसे अभियुक्तगण द्वारा मारपीट की गई जिसमें दयाराम लोधी उपरोक्त को चोट लग गयी जिन्हें तत्काल दवा इलाज हेतु जिला अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया,मृतक की पत्नी की तहरीर पर थाना स्थानीय मु0अ0सं0-162/2026 धारा 103(1),115(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह थाना उसका बाजार,उ0नि0 मुनिन्द्र कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 जनार्दन यादव थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर, हे0का0 नौमीनाथ यादव,का0 संदीप प्रजापति, का0 अजीत कुमार का0 अजय कुमार शामिल रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *