Thu. Apr 23rd, 2026

आज पेपर के पत्रकार रामकिशुन कनौजिया के माता रामपति देवी के निधन पर शोक की लहर

महराजगंज हिंदी दैनिक पेपर आज के पत्रकार रामकिशुन कनौजिया की 85 वर्षीय माता रामपति देवी का सोमवार सायंकाल बीआरडी मेडिकल कॉलेज इलाज के दौरान निधन हो गया ।
निधन की खबर सुनकर फरेंदा क्षेत्र के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई । उनके पैतृक आवास पिपरा बिशंभरपुर पहुंचकर पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया और उनके साथ शव यात्रा में रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट पर पहुंचे । शव यात्रा में वरिष्ठ पत्रकार विष्णु देव त्रिपाठी , सुधेश मोहन श्रीवास्तव ,मुकेश सिन्हा , प्रदीप अग्रहरि , बीएल मौर्या , रवि श्रीवास्तव , केशव मिश्रा , उमाकांत विश्वकर्मा , सनद त्रिपाठी ,सुनील मणि त्रिपाठी , विश्वामित्र मिश्र ,राजेश अग्रहरी , उमेश गुप्ता ,रमेश यादव ,जमाल अहमद राईन ,गजेंद्र नाथ पाण्डेय , हरिप्रकाश प्रकाश पांडे , विनय श्रीवास्तव जिला पंचायत सदस्य लाल जी कन्नौजिया , डा0प्रयाग राज ग्राम प्रधान परमात्मा विश्कर्मा ‘ जगदीश पत्रकार सुनील पाण्डेय , इसराइल खान ‘ राहुल पाण्डेय ,सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

Related Post