ब्रेकिंग न्यूज़/स्वास्थ्य
दिनाँक-20-08-020
स्वस्थ रहने के लिए करें गर्म पानी का सेवन, वजन होगा कम और बीमारियों से मिलेगा छुटकारा![blank](https://news17india.com/wp-content/plugins/speedycache-pro/assets/images/image-palceholder.png)
स्वस्थ रहने के लिए पर्यापत मात्रा में पानी का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। दिनभर में कम से कम 2 लीटर पानी का सेवन करना चाहिए। सेहतमंद रहने के लिए गर्म पानी का सेवन भी किया जाता है। स्वास्थ्य के लिए गर्म पानी का सेवन काफी फायदेमंद होता है। आमतौर पर सर्दियों में गर्म पानी का सेवन किया जाता है, परंतु गर्म पानी का सेवन हर मौसम में काफी फायदेमंद होता है। गर्म पानी का सेवन करने से कई बीमारियों से भी बचा जा सकता है। आज हम आपको गर्म पानी के सेवन के फायदे बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं गर्म पानी का सेवन करने के फायदे…
गर्म पानी का सेवन करने से वजन नियंत्रण में रहता है। गर्म पानी बॅाडी की चर्बी को कम करने में सहायक होता है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें सुबह- शाम गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर सेवन करना चाहिए
उम्र के बढ़ने के साथ ही चेहरे का निखार भी गायब होने लगता है। रोजाना गर्म पानी का सेवन करने से चेहरे का निखार बना रहता है।
गर्म पानी का सेवन करने से शरीर की गंदगी दूर होती है। रोजाना गर्म पानी का सेवन करने से बॅाडी डिटॉक्स होती है। गर्म पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।
#बालों के लिए गर्म पानी का सेवन काफी फायदेमंद होता है#
गर्म पानी का सेवन करने से बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है। जिन लोगों को बालों की झड़ने की समस्या है, उन्हें रोजाना गर्म पानी का सेवन करना चाहिए
सर्दी-जुकाम में गर्म पानी का सेवन काफी फायदेमंद होता है। गर्म पानी का सेवन करने से गला ठीक रहता है। सर्दी- जुकाम से छुटकारा पाने के लिए गर्म पानी का सेवन करना चाहिए।
गर्म पानी का सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है। गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। सुबह उठने के बाद और खाना खाने के 30 मिनट बाद गर्म पानी का सेवन करना चाहिए।
गर्म पानी का सेवन करने से जोड़ों का दर्द कम होता है। गर्म पानी पीने से मांसपेशियों में आने वाली ऐंठन भी दूर होती है।
(न्यूज़ 17 इंडिया संवाददाता राजन द्विवेदी की रिपोर्ट….)