Mon. Apr 27th, 2026

04 बोरी नेपाली मटर की दाल के साथ 01 व्यक्ति गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर- दिनांक 11/10/2020

04 बोरी नेपाली मटर की दाल के साथ 01 व्यक्ति गिरफ्तार

*राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर नगर के आदेश के अनुपालन में* तथा मायाराम ‌वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में राणा महेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ के कुशल निर्देशन में श्री रामाशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ के नेतृत्व में भारत नेपाल सीमा पर सामानों की तश्करी की रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान के तहत उप निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह प्रभारी पुलिस चौकी कोटिया थाना शोहरतगढ मय हमराही हे०का०राजेन्द्र यादव हे०का०राममिलन पासवान व का०संदीप यादव का०अशोक यादव का०राजू यादव के साथ रोकथाम तस्करी हेतु चौकी क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि ग्राम सुरजी नो मैन्स लैंड ईन्डो नेपाल सीमा पर नेपाल से मटर की दाल तस्करी कर भारत सीमा में आम के बाग के पास आ रहे हैं इस सूचना पर चौकी प्रभारी कोटिया श्री सुर्य प्रकाश सिंह मय हमराही गण के मदद से भारत सीमा में प्रवेश करते ही एक व्यक्ति को मय मोटरसाइकिल UP55Q9324 व 04 बोरी नेपाली मटर की दाल के साथ गिरफ्तार कर 11 कस्टम अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई कर बढ़नी कस्टम कार्यालय रवाना किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
उदय प्रसाद यादव पुत्र राजकिशोर यादव ग्राम जानकीनगर थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
उ0 नि0 सुर्य प्रकाश सिंह प्रभारी चौकी कोटिया
हे0का0 राजेंद्र यादव,
हे०का०राममिलन पासवान,
का0 संदीप यादव, का० अशोक यादव, का० राजू यादव
पुलिस चौकी कोटिया थाना शोहरतगढ सिद्धार्थनगर ।

Related Post