Fri. Jan 31st, 2025

मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन के अन्तर्गत आत्मरक्षा हेतु छात्राओ को प्रशिक्षण दिया गया

सिद्धार्थनगर-दिनाँक 23/10/2020

मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन के अन्तर्गत आत्मरक्षा हेतु छात्राओ को प्रशिक्षण दिया गयाblank blank blank

“मिशन शक्ति”(नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन)के अन्तर्गत थानाध्यक्ष भवानीगंज रविन्द्र कुमार सिंह जी एवं महिला आरक्षी सुमन मौर्या जी ने विद्यालय की छात्राओं को 1090 वीमन पावर लाईन,181 महिला हेल्प लाईन,1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाईन,112 पुलिस आपातकालीन सेवा,1098 चाइल्ड लाइन,102 स्वास्थ्य सेवा,108 एम्बूलेंस सेवा की विस्तृत जानकारी दी एवं उपस्थित छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण भी दिया तथा उनके द्वारा महिलाओं की सुरक्षा विषयक प्राविधानों पर भी विस्तृत चर्चा की गई|
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अहमद फरीद अब्बासी ने भी उपरोक्त सभी हेल्प लाइन नम्बरों एवं महिलाओं की सुरक्षा विषयक प्राविधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा हेल्प लाइन नम्बरों को विद्यालय के प्रवेश द्वार के समीप लिखवाने तथा छपवा कर छात्राओं में वितरित करवाने की बात कही।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं सहित स्काउट/गाइड दल के बच्चे तथा समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

(न्यूज़ 17इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्र)

Related Post