Fri. Sep 4th, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बहराइच में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया/हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए

प्रेस विज्ञप्ति:-
लखनऊ: 02 नवम्बर 2020

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बहराइच में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया/हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए

लखनऊ: 02 नवम्बर ,2020

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद बहराइच में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

(लखनऊ से डॉ विरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट-)

Related Post