Tue. Mar 11th, 2025

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव,भाई ने लगाया हत्या का आरोप

महराजगंज ब्यूरो/12-11-020

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव,भाई ने लगाया हत्या का आरोपblank blank

फरेन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा निरनाम पूर्वी के टोला तिलकहना में गुरुवार को विधवा महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे से मिला। महिला के नाक से खून निकल रहा था। पूनम पत्नी दुर्गेश (27) का शव पुलिस ने उसके कमरे से बरामद किया। पूनम के जीजा अंगद यादव की सूचना पर मायके के भी लोग मौके पर पहुंच गए और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाने लगे। मृतका का मायका पीपीगंज के राजाबारी जसवाल में है। उसकी शादी 2007 में और द्विरागमन 2012 में हुई थी। मृतका के पति दुर्गेश का भी स्वर्गवास हो चुका है। इसके पूर्व मृतका के तहरीर पर ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा था। लगभग पांच महीने पहले लोगों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया था। मौत के मामले में मृतका के भाई अभिमन्यु यादव ने थाने में तहरीर दी है। इस बावत थानाध्यक्ष फरेंदा धनवीर सिंह ने कहा कि मायके पक्ष के लोगों ने तहरीर दी है प्रथम दृष्टया स्वभाविक मौत लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

(महराजगंज से न्यूज़ 17 इंडिया सह संपादक विश्वामित्र मिश्रा की रिपोर्ट..)

Related Post