महराजगंज ब्यूरो-
आगामी त्यौहार के दृष्टिगत उप जिला अधिकारी व न0पा0अ0 गुड्डू खान एवम अधिशासी अधिकारी ने एसएचओ नौतनवां के साथ किया घाटों का स्थलीय निरीक्षण
आगामी त्यौहार को देखते हुए महाराजगंज जनपद के नौतनवा मेंआज नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान , क्षेत्राधिकारी नौतनवां, अधिशासी अधिकारी नौतनवां तथा एसएचओ नौतनवां के साथ आगामी छठ पूजा को देखते हुए घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया और रेलवे द्वारा अनुमति ना मिलना और सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया। गत वर्ष रेलवे प्लेटफॉर्म नौतनवां पर होने वाला छठ पूजा, इस बार वहाँ पर प्रतिबंधित रहेगा।
(उसके स्थान पर निम्नलिखित घाटों का किया गया है चयन)
1 वार्ड नंबर 4 विष्णुपुरी, नौतनवां में स्थित राम मनोहर लोहिया घाट।
2 वार्ड नंबर 16 में बाईपास भुंडी परिस्थिति घाट ।
3 वार्ड नंबर 12 में स्थित दोमुहान घाट।
उपरोक्त सभी घाटों पर छठ पूजा के दृतिगत नगर पालिका द्वारा समस्त व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा गई हैं ।
(न्यूज़ 17 इंडिया सह संपादक विश्वामित्र मिश्रा की रिपोर्ट)
