Wed. Jul 8th, 2026

थाना त्रिलोकपुर में लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत पीस कमेटी की मीटिंग हुई सम्पन्न

थाना त्रिलोकपुर सिद्धार्थनगर/सराहनीय कार्य दिनांक 16.11.2020

थाना त्रिलोकपुर में लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत पीस कमेटी की मीटिंग हुई सम्पन्न

राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा त्यौहारो को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत दिए गए निर्देश के क्रम में व उमेश शर्मा, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 16 नवंबर 2020 को रणधीर कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर की अध्यक्षता में थाना परिसर त्रिलोकपुर में लक्ष्मी प्रतिमा के विसर्जन के संबंध में पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई । आयोजित मीटिंग में लक्ष्मी प्रतिमा के आयोजक/ संस्थापकगण, पत्रकार बंधु एवं क्षेत्र के सम्मानित गणमान्य व्यक्ति व थाना परिवार के समस्त अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे तथा मीटिंग में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर द्वारा लक्ष्मी प्रतिमा के विसर्जन के संबंध में शासन द्वारा दिए गए गाइडलाइंस/ कोविड-19 के दिशा निर्देशों को लोगों को बताया गया ।

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा)

Related Post