Wed. Jul 8th, 2026

पराली जलाने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही,17 एफ आई आर दर्ज 191 के विरुद्ध 542500 की वसूली

सिद्धार्थनगर/19-11-020

पराली जलाने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही,17 एफ आई आर दर्ज 191 के विरुद्ध 542500 की वसूली

जनपद में किसानों द्वारा पराली जलाने की घटनाओं में वृद्धि की गई है, जिसको देखते हुए जिला प्रशासन पराली जलाने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही कर रहा है। अब तक जनपद में सेटेलाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 56 घटनाएं की गई है जिसमें से एक घटना गोरखपुर जनपद की, 2 घटना बलरामपुर जनपद की है। 4 कृषकों द्वारा घास फूस मेड़ों पर जलाया है 56 किसानों द्वारा जानबूझकर पराली जलाई गई है जिनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है अब तक जनपद में 191 दोषियों की पहचान की गई है जिसमें से अब तक 17 एफ0आई0आर0 दर्ज भी की जा चुकी है 5 लोग गिरफ्तार किए गए हैं अब तक 542500 रुपए जुर्माना आरोपित किया गया है जिसमें 57500 की वसूली की जा चुकी है अब तक जिला कृषि अधिकारी जिला कृषि रक्षा अधिकारी भूमि संरक्षण अधिकारी की भत्र्सना सहित 08 राजस्व निरीक्षक, 20लेखपाल, 22 सहायक विकास अधिकारी (कृषि) को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं 29 प्राविधिक सहायक कृषि के वेतन रोकने, एवं बीटीएम एटीएम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने पराली जलाने वालो को आगाह किया है कि वे किसी भी दशा में पराली न जलाये अन्यथा किसी को भी वक्शा नही जायेगा। उन्होंने ड्यूटी में लगे समस्त राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, कृषि विभाग ,पंचायती राज विभाग, खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे लगातार क्षेत्रों में भ्रमण करते रहे। किसी भी दशा में कोई पराली न जलाने पाये अन्यथा अधिकारी/कर्मचारी भी दण्डित किये जायेगे।

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा)

Related Post