Wed. Jul 8th, 2026

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में सड़क सुरक्षा सप्ताह/यातायात माह नवम्बर 2020 के तहत क्षति से बचने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया

सिद्धार्थनगर/सराहनीय कार्य दिनांक 20.11.2020

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में सड़क सुरक्षा सप्ताह/यातायात माह नवम्बर 2020 के तहत क्षति से बचने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया

राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में सड़क सुरक्षा सप्ताह/यातायात माह नवम्बर 2020 के तहत क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात श्री प्रदीप कुमार यादव की उपस्थिति में डा0 संजय गुप्ता द्वारा जनपद के साड़ी चौराहे पर 210 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया जिसमें 16 वाहन चालकों का नेत्र वाहन चलाने हेतु अनुपयुक्त पाया गया जिन्हें परामर्श हेतु तत्काल जिला अस्पताल रवाना किया गया तथा क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात द्वारा कुहरे में होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतु वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाया गया । यातायात जागरूकता अभियान के दौरान यातायात कर्मियों द्वारा वाहन चालकों/आमजनमानस कों यातायात नियमों व मार्ग दुर्घटना में होने वाली क्षति से बचने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया तथा बताया गया कि दो पहिया वाहन चालक हेलमेट व चार पहिया वाहन चालक सीट-बेल्ट अवश्य धारण करें एवं निर्धारित गति-सीमा में ही वाहन चलाये ताकि स्वयं को सुरक्षित रखते हुए दूसरो को भी सुरक्षित रखे एवं अपने आप-पास के लोगो को यातायात के नियमों के पालन के बारे में भी जागरूक करें । उक्त मौके पर टीएसआई अक्षयवर यादव, आरक्षी देवानन्द, नागेन्द्र आदि मौजूद रहे ।

(नेवस 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा)

Related Post