Tue. May 5th, 2026

अपनादल एस के कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शाहूजी महाराज की मनाई जयन्ती

सिद्धार्थनगर-दिनाँक 26 जून 2022

अपनादल एस के कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शाहूजी महाराज की मनाई जयन्ती

अपनादल एस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शाहूजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर मनाई जयन्ती

आज अपना दल (एस) द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर के (रेस्ट हाउस) डांक बंगला में छत्रपति शाहूजी महाराज की जयन्ती समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो के द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया गया। तदोपरांत मुख्य अतिथि प्रदेश कोषाध्यक्ष रामसिंह पटेल को विधायक विनय वर्मा ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा को माला पहनाकर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने चित्र पर पुष्प अर्पित किया।

मुख्य अतिथि एवम विधायक ने कहा कि आज पार्टी के सिद्धार्थनगर जिला इकाई के सभी विधानसभा प्रभारियों व प्रदेश पदाधिकारीगणों की उपस्थिति देखकर आज हम सब लोग खुशी महशुस कर रहे हैं। क्योकि किसी भी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता ही मुख्य होता है।

उन्होंने पार्टी के लिये इस समारोह में सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं की एकजुटता से पार्टी के प्रति विश्वास से जो आज बल मिला है यह देखकर मन प्रफ्फुलित हो गया है।इसी तरह पार्टी के प्रति एकजुटता बनाये रखे ।

आज के इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष राम सिंह पटेल थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पार्टी के संस्थापक डा. सोनेलाल पटेल के विचारों को आत्मसात करने वाली पार्टी अपना दल एस निरंतर कमजोरों, वंचितों, पिछड़ों, आदिवासीयों के हक की लड़ाई के लिए संघर्ष कर रही है। अपनादल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए हमेशा सड़क से लेकर संसद तक उनका हक दिलाने के लिए पुरजोर तरीके से निरंतर आवाज को उठा रही है ।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आत्माराम पटेल जी एवं संचालन शोहरतगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष राम दास मौर्य ने किया। इस अवसर पर विधिमंच के प्रदेश सचिव शेषमणि प्रजापति,अनुसूचित मंच के जिलाध्यक्ष राम लुटावन बाल्मीकि, महिला मंच के जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजली चौधरी आईटी मंच के जिलाध्यक्ष डॉ०रामधनी चौधरी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उषा चौधरी युवा मंच के जिलाध्यक्ष विनय जयसवाल,चिकित्सा मंच केजिलाध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र वर्मा,छात्र मंच के जिलाध्यक्ष अतुल गुप्ता,व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष दीपक कौसल,शोभनाथ चौधरी, कुलदीप चौधरी प्रधान अजय चौधरी डॉ,रवि श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, दिलीप चौधरी,अरविंद चौधरी,मो0 रहीश,अनिल कुमार चौधरी जिला उपाध्यक्ष(आईटी-मंच) धर्मपाल चौधरी,लवकुश सैनी सोनू पासवान, रामसमुझ,रमेश गुप्ता, राम कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Post