ब्रेकिंग न्यूज़/सिद्धार्थनगर
दिनांक 26-08-2020
अपर पुलिस अधीक्षक/निमित्त पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारीगण के साथ अपराध समीक्षा बैठक की गयी 
मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक/निमित्त पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर द्वारा आज दिनांक 26-08-2020 को जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण के साथ पुलिस लाइन्स सभागार कक्ष में अपराध समीक्षा बैठक की गयी ।
मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक/निमित्त पुलिस अधीक्षक, द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण के साथ पंजीकृत समस्त अभियोगों के संबंध में, लंबित विवेचनाओं/जाँच, शिकायती प्रार्थना-पत्र, वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देशों एवं शासन द्वारा चलाये जा रहे धारा 107/116/116(3)/122/145 सीआरपीसी के अंतर्गत कार्यवाही, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण, अवैध शराब एवं शस्त्र निर्माण एवं जेल से छूटे हुए अपराधियों के सत्यापन, त्यौहार मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने एवं कोविड -19 के नियमों के अनुपालन आदि के सम्बन्ध में अपराध समीक्षा बैठक कर समस्त को विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये।
(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजय कुमार मिश्रा)
