Mon. May 4th, 2026

आशुतोष मिश्रा के अगुआई में चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन कर माँ भारती के शहीद वीर सपूतों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

सिद्धार्थनगर/बांसी
दिनांक-19-06-020

आशुतोष मिश्रा के अगुआई में चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन कर माँ भारती के शहीद वीर सपूतों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

आज बाँसी विधानसभा के गौरागढ़ चौराहे पर सैकडों की संख्या में उपस्थित लोगो ने आशुतोष मिश्रा राष्ट्रिय गौरक्षक दल बस्ती मंडल के अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया।
लद्दाख सीमा में गलवान नदी के पास हमारे वीर सैनिकों को गश्त के समय चीन के सैनिकों द्वारा धोखे से कील लगे डंडो कटीले तारो से घात लगाकर जो कायराना और बुजदिली का नमूना पेश किया है उसकी पुरे विश्व समुदाय में भर्त्सना हो रही है। आज पूरा विश्व समुदाय भारत के साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर हमारे साथ खड़ा है।
चीन के सरकार का पुतला दहन करने के बाद हिन्दुस्तान के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। और उपस्थित लोगों से विनम्र अपील करते हुए कहा की आप सभी लोग चीन के सामानों का सम्पूर्ण बहिष्कार करें। यही हम सबकी तरफ से उन वीर सैनिको को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।क्योकि जब तक हम चीन के उत्पाद का सम्पूर्ण बहिष्कार नही करेंगे तब तक वह इसी तरह से हमसे व्यापार करके हम हिंदुस्तान के लोगों को परेशान करेगा और धोखा देता रहेगा।
जब तक हम सब भारतीय मिलकर उस धोखेबाज चीन को उसके किये की सजा नही देंगे तब तक वह अपनी ओछी हरकत से बाज नही आएगा।

Related Post