Tue. Jul 7th, 2026

उ0प्र0सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति नारीसुरक्षा अभियान के बारे में छात्राओं को दी गई जानकारी

सिद्धार्थनगर/ दिनांक 10.11.2020

उ0प्र0सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति नारीसुरक्षा अभियान के बारे में छात्राओं को दी गई जानकारी

आज दिनांक 10.11.2020 को मुख्यमंत्री उ.प्र. सरकार द्वारा मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के सम्बन्ध मे राम अभिलाष त्रिपाठीं, पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर मायाराम वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी इटवा अजय कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी आदेश के क्रम में थानाध्यक्ष गोल्हौरा  शमशेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में थाने पर पर गठित एण्टी रोमियो टीम उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव, उप निरीक्षक राम मिलन यादव, कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल लवकुश यादव, महिला कांस्टेबल रविता यादव, महिला कांस्टेबल अंजनी के साथ थाना क्षेत्र का भ्रमण करते हुए *ध्रुव चंद्र मेमोरियल शिक्षण संस्थान गोल्हौरा* में छात्राओं को नारी सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति जैसे 1090 वूमेन पॉवर हेल्पलाईन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा के बारे में बताया गया ।

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्र)

Related Post