Sun. Apr 19th, 2026

एक अदद नाजायज चाक़ू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

  • सिद्धार्थनगर/दि0:31.12.20

    एक अदद नाजायज चाक़ू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

*अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए गए अभियान के अन्तर्गत मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर* के पर्यवेक्षण व राणा महेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के निर्देशन और तहसीलदार सिंह, प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ के नेतृत्व में उप निरीक्षक अमित कुमार व हे0.का0. संजीत श्रीवास्तव द्वारा चेकिंग के दौरान दिनांक 31.12.2020 को सुबह तड़के ही एक व्यक्ति को मुखविरी सूचना के आधार पर अकरहरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से एक अदद अवैध चाक़ू बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना ढेबरूआ में नियमानुसार अभियोग का पंजीकृत करके विवेचना व अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त -*
रामकिशोर पुत्र नरई निवासी रसूलपुर थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर।

*पंजीकृत अभियोग*
1- मु.अ.सं. संख्या: 324/2020 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम।

*बरामदगी-*
एक अदद अवैध चाक़ू।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.उप-निरीक्षक अमित कुमार थाना ढेबरूआ जनपद सिद्धार्थनगर।
2. हे0.का0. संजीत श्रीवास्तव, थाना ढेबरूआ जनपद सिद्धार्थनगर।

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा)

Related Post