Thu. Oct 22nd, 2026

कपिलवस्तु विधानसभा के पांच मार्गों पर सड़क सुरक्षा कार्य हेतु 1करोड 21 लाख 21 हजार रुपए स्वीकृत

कपिलवस्तु विधानसभा के पांच मार्गों पर सड़क सुरक्षा कार्य हेतु 1करोड 21 लाख 21 हजार रुपए स्वीकृत

जनपद सिद्धार्थनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आवागमन को सुरक्षित बनाने की दिशा में कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश सरकार द्वारा बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग की जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना के अंतर्गत क्षेत्र के पांच प्रमुख मार्गों पर सुरक्षात्मक कार्य कराने के लिए एक करोड़ 21 लाख 21 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है,कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि स्वीकृत धनराशि से पांच मार्गों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्य कराए जाएंगे।

विधायक ने बताया कि इनमें तेतरी-सोहास-लोटन मार्ग, उसका बृजमनगंज मार्ग, पकड़ी-उदयपुर मार्ग, जगमोहिनी से सनई मार्ग तथा फरेंदा-कोल्हुई -बृजमनगंज-लोटन- मोहाना राज्य मार्ग शामिल हैं। विधायक ने कहा कि इन मार्गों पर आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य होने से सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने और लोगों के आवागमन को अधिक सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी। विधायक ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत होने वाले ये कार्य सुरक्षित यातायात की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *