Sun. Apr 19th, 2026

कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया भ्रमण

सिद्धार्थनगर 28 सितंबर 2020

कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया भ्रमण

कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बड़गो, टड़िया बाजार, पिपरी खुर्द, इटौवा, पटखौली, गायघाट, मजगवां, रीवा नानकार आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ से हुये नुकसान की जानकारी प्राप्त किया गया।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने क्षेत्र के संबंधित लेखपाल को निर्देश दिया कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का सर्वे कर तत्काल मुआवजा के लिए लिस्ट तैयार कर प्रेषित करें, जिससे कि बाढ़ से प्रभावित फसलों की क्षति की भरपाई किसानों को मिल सके। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना गया और संबंधित अधिकारी को जल्द से जल्द समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिया।

जिलाधिकारी के साथ विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने भी जनता से रूबरू होकर लोगों की समस्याओं को सुना और समस्याओं के निस्तारण के लिए आश्वासन दिया। विधायक कपिलवस्तु ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। जिला प्रशासन अपने स्तर से पूरा प्रयास कर रहा है।

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्र)

Related Post