Sun. Nov 1st, 2026

काशी से दिल्ली 3:33 घंटे में, बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर को पीएम मोदी की मंजूरी

काशी से दिल्ली 3:33 घंटे में, बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर को पीएम मोदी की मंजूरी

यूपी की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेलमंत्री वैष्णव व सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

लोगों का अभिवादन करते सीएम योगी व केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

वाराणसी। काशी से दिल्ली का रेल सफर अब और आरामदायक होने जा रहा है। शनिवार को उत्तर प्रदेश की पहली और देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ बनारस स्टेशन से हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बनारस स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।वहीं, रेलमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर को मंजूरी देने की घोषणा की। इसमें वाराणसी, अयोध्या और आगरा समेत कई शहर शामिल होंगे। इसके बनने के बाद दिल्ली से वाराणसी की दूरी महज 3: 33 घंटे में तय होगी। दिल्ली से आगरा 59 मिनट, कानपुर से दिल्ली 1:45 घंटे, लखनऊ से दिल्ली 2:12 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। बुलेट ट्रेन वाराणसी से एक घंटे में पटना और फिर वहां से गुवाहाटी तक जाएगी।रेलमंत्री ने बताया कि लखनऊ से दिल्ली 2:12 घंटे,कानपुर से दिल्ली 1:45 घंटे,दिल्ली से आगरा 59 मिनट में पहुंचेगी।

वाराणसी से प्रयागराज का मासिक किराया 220 रुपये है,2नवंवर से नियमित चलाने की योजना है।रेलमंत्री के मुताबिक प्रधानमंत्री ने बनारस के नौजवानों, व्यापारियों और किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 10 मेमू सेवाओं के संचालन के लिए स्वयं निर्देश दिए थे। शनिवार को इन सेवाओं का भी शुभारंभ किया गया। वाराणसी से राजातालाब के लिए मासिक पास का किराया 95 रुपये और वाराणसी से प्रयागराज रामबाग के लिए 220 रुपये रखा गया है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री और रेलमंत्री ने बनारस से प्रयागराज रामबाग और राजातालाब के लिए दो मेमू ट्रेन सेवाएं भी शुरू कीं। वंदे भारत स्लीपर को 2 नवंबर से नियमित रूप से चलाने की योजना है। यह ट्रेन काशी और देश की राजधानी के बीच आवागमन की तस्वीर बदलने वाला कदम होगा। मेमू रविवार से चलेगी। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत मेक इन इंडिया व आत्मनिर्भर भारत का उत्कृष्ट उदाहरण है। ट्रेन का किराया भी सामान्य यात्रियों की पहुंच में रखने का प्रयास किया गया है। अब यात्री रात में वाराणसी से ट्रेन में सवार होकर सो सकेंगे और सुबह दिल्ली पहुंच जाएंगे।

दिल्ली और काशी के बीच रेलयात्रा करने वालों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। काशी-दिल्ली स्लीपर ट्रेन शुरू होने से समय की बचत के साथ ही उनका अनुभव बेहतर होने वाला है। आधुनिक सुविधाओं और अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली से सुसज्जित यह देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत ट्रेन है। काशी से प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल होते हुए दिल्ली तक चलने वाली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन लाखों श्रद्धालुओं, पर्यटकों, युवाओं, व्यापारियों की यात्रा को सुगम बनाएगी। बाबा विश्वनाथ के दर्शन हों या संगम की यात्रा, यह ट्रेन आस्था को अवसर से और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी। इस नई रेल सेवा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।सोर्स विज्ञप्ति।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *