Fri. Oct 23rd, 2026

क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने लोगो से जनसंपर्क कर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने का अनुरोध किया

गोरखपुर–दिनांक 19.02.2022

क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने लोगो से जनसंपर्क कर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने का अनुरोध किया

आज दिनांक 19 फरवरी 2022 को गोरखपुर सदर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत चरगावां, रेलविहार, करीमनगर में जनसम्पर्क अभियान चलाकर योगी आदित्यनाथ को भारी मतों से विजयी बनाने के साथ ही भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने का अनुरोध किया। जनसम्पर्क की अगुवाई करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने लोगां से कहा कि योगी सरकार ने संस्कृति एवं विकास की दृष्टि को लेकर कार्य कर रहे हैं। उन्होने सांस्कृतिक विरासत को सजोकर पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये हैं। शिक्षा, सड़क, रोजगार, स्वास्थ्य, बिजली, पानी आदि मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देते हुए सर्वसमाज के ये सुविधायें पहुंचायी है।

योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाते हुए भयमुक्त समाज की स्थापना की गयी हैं। इसे आगे भी कायम रखने के लिए योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनानी होगी।

उक्त कार्यक्रम में मुख्यतः चरगावां पार्षद संतराज, आदित्य गिरी, अजय मणि त्रिपाठी, पंकज शर्मा, सुबोध श्रीवास्तव, अरविंद मिश्र, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

(मीडिया प्रभारी–भाजपा चुनाव कार्यालय गोरखपुर)

Related Post