Wed. Apr 29th, 2026

गुमशुदा किशोरी को थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

गुमशुदा किशोरी को थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने
सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

सिद्धार्थनगर। थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत सराहनीय कार्य करते हुए गुमशुदा किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चल रहे महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार ज्योति (पुत्री सूरज), निवासी दोहनी टोला लोधपुरवा, 30 मार्च की रात करीब 8रू30 बजे घर से बिना बताए चली गई थी। इस संबंध में 31 मार्च को थाना जोगिया उदयपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मिशन शक्ति टीम ने सक्रियता दिखाते हुए 4 अप्रैल को किशोरी को बरामद कर उसकी पहचान कराई और विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए परिजनों को सौंप दिया। इस कार्य के लिए परिजनों ने पुलिस टीम की प्रशंसा की।

बरामदगी टीम में शामिल उपनिरीक्षक गोवर्धन,महिला हेड कांस्टेबल सत्या त्रिपाठी।

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की सतत कार्रवाई जारी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *