सिद्धार्थनगर 06 अगस्त 2026
जिलाधिकारी ने डुमरियागंज अंतर्गत बैदौला-भडरिया तटबंध पर बैदौलागढ़ में कटाव स्थल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कटाव को यथाशीघ्र पूर्ण करने एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु सतत निगरानी रखने के दिए निर्देश
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा तहसील डुमरियागंज के अंतर्गत बैदौला-भडरिया तटबंध पर बैदौलागढ़ में कटाव स्थल का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा स्थल पर कटान निरोधक कार्य को देखा गया। सिंचाई विभाग के अधिकारी कटाव के नियंत्रण कार्य में लगे हुए है। सीमेंट बैग्स और नायलॉन क्रेट की सहायता से नदी की धारा को डायवर्ट करने के लिए कटर बनाए जा रहे है। संबधित अधिकारी ने बताया कि तटबंध से नदी 110 मीटर दूर है,एवं तटबंध की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। जिलाधिकारी द्वारा सतत निगरानी रखने एवं कार्यों को यथा शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता अमित कुमार मल्ल, अवर अभियंता नागेन्द्र कुमार एवं मिथिलेश लाल दास व अन्य संबधित उपस्थित थे।

