Sat. Apr 18th, 2026

जिलाधिकारी ने पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्रीजी एवं महात्मा गांधीजी की जयन्ती पर ध्वजारोहण एवं माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया

सिद्धार्थनगर 02 अक्टूबर 2025

जिलाधिकारी ने पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्रीजी एवं महात्मा गांधीजी की जयन्ती पर ध्वजारोहण एवं माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयन्ती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर आज प्रातः 9ः00 बजे कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात सभी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान का गायन किया गया। ध्वजारोहण के कार्यक्रम के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) शशांक शेखर राय, जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु कुमार व अन्य कलेक्ट्रेट के कर्मचारी व अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में दो महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) शशांक शेखर राय, तथा कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों द्वारा भी दोनों महान विभूतियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्या मन्छिर इन्टर कालेज के बच्चों द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया।

आज 02 अक्टूबर के दिन लाल बहादुर शास्त्री एवं गांधी जयन्ती के अवसर पर जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हम सभी लोग भारत देश के महान विभूतियों का जन्म दिन मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी जी ने हमारे देश भारत को सत्य व अहिंसा का मार्ग अपनाकर भारत देश को आजाद कराया था। लाल बहादुर शास्त्री जी ने हरित क्रान्ति और श्वेत क्रान्ति की शुरूआत की। जय जवान जय किसान का नारा दिया। हमारे जनपद में भी इसी नारे की आवश्यकता है। हमारा जनपद कृषि आधारित जनपद है। 2.5 लाख से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त हो रहा है। किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करना चाहिए। सिद्धार्थ नगर आकांक्षी जनपद है सभी मिलकर कार्य करे जिससे जनपद को अग्रणी जनपद बनाया जा सके। हम सभी लोगो प्राथमिकता के आधार पर सभी की समस्याओ का निस्तारण कराये। अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करें। शासन की मंशानुसार सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना के अनुसार कार्य करें। सिद्धार्थनगर को विकसित जनपद बनाना है। सभी लोग मिलकर कार्य करे जिससे जनपद को आगे ले जायें।

जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी भारत के ही नही विश्व के लिए आदर्श है। हम सभी लोगो को इनके सपनों को साकार करना है तथा इनके विचारो को आत्मसात करे। हम सभी को टीम भावना के साथ कार्य करना चाहिए। महात्मा गांधी ने अंग्रेजों से लड़ाई में टीम भावना से काम किया था तथा हमे आजादी दिलायी। असली स्वतंत्रता तभी है जब जनपद के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले। हम लोग यह प्रयास करे कि इन महापुरूषो द्वारा जो भी सन्देश दिया है उससे सीख ले तथा उनके बताये मार्ग पर चलेगे तो निश्चय ही जनपद पिछड़े जनपद की श्रेणी से निकलकर अग्रणी जनपद बनेगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयन्ती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सन्देश दिया तथा विश्व के लिए अंहिसा का रास्ता खोला। जन आन्दोलन से पूरे देश को आन्दोलन का रास्ता दिखाया और बिना हिंसा के हम सभी को आजादी दिलायी। उन्होने हमे ईमानदारी और अनुशासन का रास्ता दिखाया। ईमानदारी में कष्ट तो हाता है लेकिन आगे जाकर सफलता मिलती है। हमे इन दोनो महापुरूषो के जीवन से हमे सीख लेना चाहिए।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी (न्यायिक) शशांक शेखर राय, अधिवक्ता सत्यदेव सिंह, आदि लोगों द्वारा गांधी जी के आदर्शाें व उनके द्वारा देश को आजाद करने में किये गये योगदान के बारे में संबोधित किया गया। कार्यक्रम संचालन प्रेमसागर चौधरी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के कर्मचारीगण अधिकारी उपस्थित थे,इसके पश्चात जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 ए0के0झा के साथ जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों में फल वितरण किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *