Thu. Oct 1st, 2026

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण,हर संभव मदद का दिया भरोशा

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण,हर संभव मदद का दिया भरोशा

News17 india संवाददाता

सिद्धार्थनगर । जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने मंगलवार को तहसील डुमरियागंज के बाढ़ प्रभावित तेनुआर उर्फ कठौतिया एवं बड़हरा गांवों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बंधों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने उपजिलाधिकारी डुमरियागंज को बारिश एवं बाढ़ से प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर पात्र किसानों को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई करने को कहा। साथ ही प्रभावित मजरों में तत्काल लंच पैकेट वितरित कराने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ है और हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने गांवों में बुजुर्गों, महिलाओं, पुरुषों एवं बीमार लोगों को चिन्हित कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल टीमों को निर्देश दिया कि गांवों में पहुंचकर लोगों की जांच करें तथा जरूरत के अनुसार दवाएं उपलब्ध करायें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम विवेकानन्द मिश्र, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड सतीश कुमार, सहायक अभियंता अमित कुमार मल्ल, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डुमरियागंज सचिन पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *