Tue. May 5th, 2026

जिलाधिकारी व एसपी ने पूर्णिमा मेला के दृष्टिगत भारत भारी मेला डुमरियागंज का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर: 01 नवम्बर 2025

जिलाधिकारी व एसपी ने पूर्णिमा मेला के दृष्टिगत भारत भारी मेला डुमरियागंज का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी व एसपी ने निरीक्षण के दौरान मेले में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया

जिलाधिकारी ने मेले के सफल आयोजन के लिए जवानों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश!
सभी के साथ समन्वय बनाएं.

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन द्वारा कार्तिक पूर्णिमा मेला के दृष्टिगत भारत भारी मेला डुमरियागंज का निरीक्षण किया गया,निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था,यातायात प्रबंधन और आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देश दिए कि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा में लगे जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए! और मेले के सफल आयोजन के लिए सभी के साथ समन्वय बनाने पर जोर दिया। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मेले में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। झूला के लिए एनओसी मिलने के बाद ही झूला शुरू करे। इसके साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *