तीन वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार! पकड़े गए तस्करों के पास से तीन वन्यजीव बरामद-डीएफओ नीला एम
वन्यजीवों के शिकार एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा-डीएफओ नीला एम
सिद्धार्थनगर। डीएफओ नीला एम के निर्देश पर जिले में लगातर वन्य जीवों के तस्करों के विरुद्ध चलाया जा रहा है,इस अभियान के अंतर्गत तेतरी-उसका मार्ग के पकड़ी तिराहे पर वन्य जीव तस्करों को नौगढ़ रेंजर व उनकी टीम के वन रक्षकों द्वारा वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। डीएफओ नीला एम ने कहा कि वन्य जीव तस्करों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा! वह चाहे जितनी भी रसूख वाला क्यों न हो।डीएफओ ने कहा कि वन्यजीवों के शिकार एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
वहीं एसडीओ फॉरेस्ट वीना तिवारी ने बताया कि यह कार्यवाही डीएफओ नीला एम के नेतृत्व में नौगढ़ वन विभाग की टीम द्वारा वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में वनविभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी महाराजगंज जनपद के आनंदनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मधवापुर के निवासी हैं।

