सिद्धार्थनगर 12 अप्रैल 2021
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को शांतिपूर्ण, सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए रिटर्निंग आफिसर/सहायक निर्वाचन अधिकारी का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक, मु0वि0अ0 की उपस्थिति में हुआ सम्पन्न
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के लिए आज लोहिया कला भवन में रिटर्निंग आफिसर/सहायक निर्वाचन अधिकारी का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में नामांकन प्रक्रिया को ऑनलाइन कराए जाने के संबंध में निर्धारित व्यवस्था करने के लिये जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा की उपस्थिति में परियोजना निदेशक (डी.आर.डी.ए) संत कुमार, द्वारा विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रत्याशियों को नामांकन पत्र के साथ दिए जाने वाले समस्त प्रपत्रों एवं रिटर्निंग आफिसर द्वारा किए जाने वाले कार्यवाही के संबंध में जानकारी दी गई। रिटर्निंग आफिसर द्वारा प्रत्याशियों के नाम निर्देशन के समय प्रतिदिन विवरण निर्धारित प्रारूप पर तैयार किया जाएगा। रिटर्निंग आफिसर द्वारा नाम निर्देशन प्रपत्रों को स्वीकृत/अस्वीकृत, या किसी उम्मीदवार के संबंध में आपत्ति प्राप्त होने पर कार्यवाही, निस्तारण के उपरांत की जाने वाले कार्यवाही, उम्मीदवारी वापस लेना, प्रतीक आवंटन, निर्विरोध निर्वाचन, आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कोविड-19 के नियमों का पालन कराते हुए निर्वाचन सकुशल संपन्न कराना है जिसके लिए चुनाव कार्य में लगे सभी अधिकारी/कर्मचारी फेस मास्क, समय-समय पर हांथ धुलना, निर्धारित सामाजिक दूरी बनाए रखना आदि का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। बिना फेस मास्क के रिटर्निंग आफिसर कक्ष में प्रवेश ना दिया जाए। सभी मतदाताओं का थर्मल स्कैनिंग किया जाएगा।
(न्यूज़ 17 इंडिया चीफ एडिटर विजयकुमारमिश्रा)
