Fri. Apr 17th, 2026

थाना इटवा व एण्टी थेफ्ट पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया

सिद्धार्थनगर: दिनांक 13 अप्रैल 2026

थाना इटवा व एण्टी थेफ्ट पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया

अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये गये 06 गैस सिलेण्डर व एक अदद हेक्सा ब्लेड बरामद

थाना इटवा व जनपदीय एण्टी थेफ्ट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थानाक्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये गये 06 गैस सिलेण्डर व एक अदद हेक्सा ब्लेड बरामद

सिद्धार्थनगर: दिनांक 05/06.04.2026 की रात्रि में थानक्षेत्र इटवा के कस्बा इटवा स्थित गैस गोदाम से अज्ञात चोर द्वारा ताला तोड़कर भरा हुआ 06 गैस सिलेण्डर चोरी कर चोरी की घटना कारित की गई थी । जिसके संबन्ध में थाना इटवा पर मु0अ0सं0 58/2026 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जनपद के भिन्न-भिन्न थानाक्षेत्रों में घटित हो रही नकबजनी/चोरी की घटनाओं के अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में,पवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल निर्देशन में, संजय कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक इटवा के नेतृत्व में आज दिनांक 13.04.2026 को संयुक्त टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपरोक्त मुकदमा से सम्बन्धित 01 अभियुक्त शिवम मिश्रा पुत्र स्व0 राजेश मिश्रा निवासी ग्राम सगराजोत थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर को ग्राम सगराजोत थाना इटवा से गिरफ्तार कर चोरी का 02 सिलेण्डर व अभियुक्त के निशानदेही पर उसके द्वारा छिपाये गये चोरी का 04 सिलेण्डर बरामद किया गया तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमा में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, निरी0 बृजभान यादव थाना इटवा,उ0नि0 ओमप्रकाश मिश्रा एण्टी थेप्ट टीम प्रभारी, उ0नि0 हेमराज वर्मा, गोपाल थाना इटवा,मुख्य आरक्षी जनार्दन, धर्मेन्द्र कुमार, रमेश कुमार, अमित यादव, आरक्षी अभिनन्दन सिंह एण्टी थेफ्ट टीम,मुख्य आरक्षी विवेक मिश्रा सर्विलांस सेल,मुख्य आरक्षी उपेन्द्र निषाद,आरक्षी रुद्र प्रताप नायक थाना इटवा,सिद्धार्थनगर।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *