Mon. Apr 27th, 2026

थाना खेसरहा पुलिस ने 65वर्षीय महिला के ब्लाइंड मर्डर हत्या का किया सफल अनावरण

सिद्धार्थनगर/दिनांक 20 जून 2024

थाना खेसरहा पुलिस ने 65वर्षीय महिला के ब्लाइंड मर्डर हत्या का किया सफल अनावरण

थाना खेसरहा क्षेत्र में हुई 65 वर्षीय महिला की हुई ब्लाइंड मर्डर हत्या में थाना खेसरहा पुलिस टीम द्वारा सफल अनावरण कर 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू बरामद.

सुश्री प्राची सिंह पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन, सतीश चंद्र पांडेय क्षेत्राधिकारी बाँसी के कुशल पर्यवेक्षण,रवीन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जारहे अभियान के तहत आज दिनांक 20 जून 2024 को मु0अ0सं0 113/2024 धारा 302 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त विनोद कुमार वर्मा पुत्र हरिराम वर्मा निवासी बरगदवा थाना खेसरहा जनपद सि0नगर हाल पता ग्राम नासिरगंज/को कस्बा नासिरगंज के पास से गिरफ्तार कर,अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया तथा बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा व 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी कर गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त विनोद वर्मा ने पुलिस द्वारा पूछताछ पर बताया कि उसका का मृतका अनारकली के लड़की से प्रेम सम्बन्ध था। मृतका बार-बार अपनी लड़की तथा अभियुक्त विनोद वर्मा को मना करती थी। जिससे प्रतिशोध में आकर अभियुक्त विनोद वर्मा द्वारा योजना के तहत तेज धारदार चाकू से मृतका के कमर पर बैठ कर पीठ तथा गर्दन में कई जगह वार कर हत्या कर दिया। अभियुक्त उपरोक्त की निशानदेही पर 01 अदद आला कत्ल चाकू व 01 अदद मृतका का मोबाइल व 02 अदद अभियुक्त का मोबाईल बरामद।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम – प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र सिंह थाना खेसरहा,उ0नि0 रामा प्रसाद यादव थाना खेसरहा,मुख्य आरक्षी सत्येन्द्र सिंह थाना खेसरहा,आरक्षी राहुल कुमार आशीष थाना खेसरहा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *