Mon. May 25th, 2026

थाना चिल्हिया में थाना समाधान दिवस के आयोजन पर डीएम व एसपी ने सुनी जनता की समस्या

थाना चिल्हिया में थाना समाधान दिवस के आयोजन पर डीएम व एसपी ने सुनी जनता की समस्या

डीएम ने दिए निर्देश,जमीन विवाद का मौके पर जाकर करें निस्तारण, जनता को अनावश्यक परेशान न करें

चिल्हिया,सिद्धार्थनगर। शासन के निर्देश पर प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में शनिवार को चिल्हिया थाने में जनसुनवाई हुई।इस अवसर पर एसपी डॉ. अभिषेक महाजन मौजूद रहे।डीएम ने राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों को सख्त निर्देश दिया कि भूमि विवाद, वरासत, बंटवारा, नाली-चकमार्ग विवाद व अवैध कब्जे के प्रकरणों का मौके पर जाकर शिकायतकर्ता की मौजूदगी में निस्तारण कराएं।उन्होंने कहा कि जरूरत पड़े तो पुलिस बल साथ लेकर जाएं। प्रकरण लंबित न रखें।डीएम ने फरियादियों से अपील की कि आपस में मिलजुल कर रहें, लड़ाई-झगड़ा न करें। उन्होंने कहा कि राजस्व के अधिकारी- कर्मचारी मौके पर जाकर सभी प्रकरणों का निस्तारण करेंगे। किसी को अनावश्यक परेशान न किया जाए।इस दौरान थानाध्यक्ष चिल्हिया, राजस्व निरीक्षक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *