जनपद सिद्धार्थनगर,दिनांक 04 नवंबर 2026
थाना शोहरतगढ़ पुलिस/एसएसबी की संय़ुक्त टीम द्वारा 50.800 किलो ग्राम पटाखा के साथ 01अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना शोहरतगढ़ पुलिस/एसएसबी के संय़ुक्त टीम द्वारा संघन्न चेकिंग अभियान के दौरान 01 अभियुक्त गिरफ्तार व अभियुक्त के कब्जे से 04 अलग अलग बोरी में पटाखा वजन करीब 50.800 किलो ग्राम व एक,मोटरसाईकिल होण्डा साईन बरामद उक्त माल को कस्टम कार्यालय खुनुवा हेतु भेजा गया
सिद्धार्थनगर। डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन व मंयक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ के कुशल पर्यवेक्षण शेषमणि पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में त्यौहार दिपावली के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों/तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 04.11.2026 को खुनुवा बाडर्र क्षेत्र मे चेकिंग के दौरान पुलिस/एसएसबी के संय़ुक्त टीम द्वारा ग्राम परसौना चेकिंग के दौरान सूचना मिली की एक व्यक्ति मोटरसाईकिल से सफेद बोरो में कुछ संदिग्ध समान लिया है और वह व्यक्ति परसौना से नेपाल की तरफ जायेगा।
इस सूचना पर पुलिस/एसएसबी के संय़ुक्त टीम द्वारा ग्राम परसौना दौराने चेकिंग एक मोटरसाईकिल होण्डा साईन UP55F 6163 अभियुक्त धर्मेश उर्फ टिड्डा पुत्र ब्रम्हानन्द निवासी परसौना थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर मौके पकडा गया अभियुक्त के कब्जे से 04 अलग अलग बोरी में पटाका वजन करीब 50.800 किलो ग्राम ले जाते समय करीब सुबह 06.00 बजे खुनुवा, भारत नेपाल नो मैन्स लैण्ड के 150 मीटर पहले पकड लिया गया संय़ुक्त टीम द्वारा 04 अलग अलग बोरी में पटाखा वजन करीब 50.800 किलो ग्राम व एक अदद ,मोटरसाईकिल होण्डा साईन ,व एक नफर अभियुक्त को सीमा शुल्क कार्यालय खुनुंवा को सुपुर्द करने हेतु भेजा गया। इस सराहनीय कार्य में उ0नि0 विजय कुमार सिंह (चौकी प्रभारी खुनुवा) थाना शोहरतगढ, हे0का0 मनोज कुमार,का0 अनील गुप्ता, का0 अजीत यादव,का0 पप्पू गुप्ता,उ0नि0 सा0श्री हमीर सिंह शस्त्र सीमा बल, मु0आ0सा0 अजय वीर शस्त्र सीमा बल,आ0सा0 रामदास विपिन कन्नौजिया शस्त्र सीमा बल,आ0सा0 शिवा शस्त्र सीमा बल,आ0सा0इन्दर सिंह गुर्जर शस्त्र सीमा बल,आ0सा0 अजीत कुमार शस्त्र सीमा बल शामिल रहे।

