थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर।दिनांक 21 मई 2026
दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त को थाना त्रिलोकपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
सिद्धार्थनगर। डॉ0 अभिषेक कुमार महाजन, पुलिस अधीक्षक द्वारा “अपराध की रोकथाम एंव अपराधियों की गिरफ्तारी” के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक व बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के पर्यवेक्षण में हरेकृष्ण उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक थाना त्रिलोकपुर के निर्देशन में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 66/2026 धारा 64(2)m,137(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त अमन उर्फ हसीब पुत्र हमीद साकिन आजाद नगर सदभावना चौकी थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को आज दिनांक 21.05.2026 चिताही तिराहा थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर के पास से गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा।इस सराहनीय कार्रवाई ने उपनिरीक्षक इशान्शु श्रीवास्तव, आरक्षी सागर जायसवाल शामिल रहे।

