Fri. Apr 17th, 2026

नवागत जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी के साथ कलेक्ट्रेट भवन में स्थापित विभिन्न पटलों/विभागों का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर 29 जून 2024

नवागत जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी के साथ कलेक्ट्रेट भवन में स्थापित विभिन्न पटलों/विभागों का किया निरीक्षण

जनपद सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 द्वारा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर के साथ कलेक्ट्रेट भवन में स्थापित विभिन्न पटलों/विभागों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 द्वारा न्यायालय अपर जिलाधिकारी, न्यायालय उपजिलाधिकारी, न्यायालय अपर उपजिलाधिकारी, आबकारी अधिकारी कार्यालय, स्टाम्प-निबन्धन कक्ष, संयुक्त कार्यालय, राजस्व अभिलेखागार, अभियोजन, प्रोबशन कार्यालय, खाद्य सुरक्षा वं औषधि प्रशासन विभाग, जूडिसीयल अभिलेखागार,, आपदा कार्यालय, भूमि अध्याप्ति कार्यालय, भूलेख, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी कार्यालय, नजारत सदर कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सम्बंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सभी लोग समय से कार्यालय में उपस्थित होकर शासकीय कार्यो को सम्पादित करे। जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करायें। निरीक्षण के दौरान उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्रा, उपजिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका चौधरी, अपर उपजिलाधिकारी शशांक शेखर राय, प्रशासनिक अधिकारी रविन्द्र श्रीवास्तव, जे0ए0 रामकेवल, नाजिर सदर कलेक्ट्रेट गिरीश मिश्रा,नाजिर कैश रमाकान्त पाठक, कलेक्ट्रेट के कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *