नौतनवा …..आप दोनों के अभिवादन के कर्ज को मैं सूद समेत वापस करूंगा – केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री
News 17 india.in-18/08/2021
आप दोनों लोगों के अभिवादन के कर्ज को मैं सूद समेत वापस करूंगा,केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री
केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का जन आशीर्वाद यात्रा आज जिला महराजगंज पहूँचा, जहा से नौतनवा नगर पालिका की सीमा पर पहुचने पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान व सोनौली न0प0 अध्यक्ष प्रति0 शिवम त्रिपाठी ने मंत्री जी का पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन किया,और ब्राह्मणों द्वारा उनकी आरती उतारकर शुभाशीष प्रदान किया गया।अभिवादन से अभिभूत मंत्रीजी ने अपने मंच से नीचे उतरकर दोनों को गले लगाकर धन्यबाद ज्ञापित किया और दोनों लोगो को अपने साथ मंच का सहभागी बनाया इसके अलावा दोनों को नगर की पूरी सीमा में अपने साथ- साथ रखा, नौतनवा नगर में लगाए गए सात जगहों पर स्वागत द्वार पर रंगीन रोशनी,तथा फूलों की बारिश कर मंत्री जी का बेजोड़ अभिवादन किया।
अभिवादन के पहले पालिका अध्यक्ष व सोनौली अध्यक्ष के प्रति लोगों ने नगर में तिरंगा यात्रा निकालकर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। जिससे पूरे नगर में चर्चा का विषय बन गया।
मंत्री जी ने मंच से दोनों अध्यक्षो की तारीफ कर कहा कि “आप लोगो ने जिस तरह हमारा अभिवादन किया मैं काफी गौरान्वित महसूस कर रहा हूँ मैं इसे कर्ज समझ कर आपको सूद समेत नगर को वापस करूंगा।
पालिका अध्यक्षने बताया कि मंत्री जी के नेतृत्व में नौतनवा नगर पालिका नया आयाम स्थापित करने जा रहा है जिससे नगर में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिलेगा।
सोनौली न0प0 अध्यक्ष प्रति0 ने कहा कि मंत्रीजी ने नगर को चौतरफा विकसित करने का भरोसा दिया है,और कहा है कि हमसे नगर के लिए जो भी हो पायेगा हर सम्भव प्रयाश करूंगा।
इस अवसर पर शाहनवाज खान,राधेश्याम मौर्या, सुनील जायसवाल,संजय मौर्या,किसमती देबी,धीरेंद्र सागर, गोविन्द प्रसाद,घरभरन,बेचन प्रसाद,प्रदीप नायक, आमिर आलम, पप्पू सिंह,बबलू सिंह,विकास मोदनवाल,अमित जाय0,उमेश कुमार, बबलूलारी, अशलान खान,आशिक अली,अफरोज खान आदि लोग उपस्थित रहे।